बिहारशरीफ, जून 14 -- एडीएम ने चेवाड़ा अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण कमियां पाये जाने पर अधिकारियों को लगायी फटकार पेंडिंग मामलों का जल्द निष्पादन करने का दिया आदेश चेवाड़ा, निज संवाददाता। एडीएम लखींद्र पासवान ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। करीब ढाई घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने दाखिल-खारिज, जमाबंदी समेत अन्य पंजियों की जांच की। कमी पाये जाने पर अधिकारियों को फटकार लगायी। साथ ही कर्मियों को पेंडिंग मामलों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीओ को अविलंब पंजियों में सुधार करने का निर्देश दिया। सभी कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश पर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों की जांच में कमियां पायी गयी है। इसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। एक मामले में तकनीकी कमी क...