महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगज, हिन्दुस्तान टीम।एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट में विपणन विभाग व गेहूं क्रय एजेंसियों के साथ किसानों के पंजीकरण व गेहूं खरीद की अन्य तैयारियों की समीक्षा किया। बताया कि इस बार एक मार्च से गेहूं की खरीद होगी। ऐसे में किसानों को प्रेरित करें कि वह गेहूं खरीद के लिए अपना पंजीकरण करा लें। जिन किसानों ने पिछली बार धान या गेहूं सरकारी केन्द्रों पर बिक्री किया है उनको केवल नवीनीकरण कराना है। गेहूं खरीद की समीक्षा में डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि जिले में 119 केन्द्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। जरूरत बढ़ने पर केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस समय क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद चल रही है। धान क्रय केन्द्रों पर ही गेहूं खरीद के लिए किसानों का निशुल्क पंजीकरण कराने की व्यवस्था है। इसके लिए सभी क...