हापुड़, मार्च 16 -- गढ़मुक्तेश्वर। संपूर्ण समाधान दिवस में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण संभव न होने पर एडीएम ने सभी को अतिशीघ्र निस्तारित करने के कड़े निर्देशों के साथ संबंधित विभागों के सुपुर्द करने की औपचारिकता निभा दी। गढ़ तहसील में शनिवार को एडीएम संदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें काफी कम संख्या में फरियादी पहुंच पाए। गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, बक्सर, बहादुरगढ़, डेहरा कुटी, नानपुर, झड़ीना क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कुल सात शिकायत रखीं, जिनमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण संभव नहीं हो पाया। एडीएम ने लंबित शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग मेंं अतिशीघ्र निस्तारण करने की कड़ी हिदायत की औपचारिकता निभाते हुए समाधान दिवस का समापन कर दिया, जिससे अपनी फरियाद लेकर आने वालों को निराश होकर बैरंग लौटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.