पिथौरागढ़, मार्च 8 -- एडीएम ने कार्ड संस्था एवं राजकीय निराश्रित महिला केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व संस्था के लोगों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने जाखनी में स्थित कार्ड संस्था में निवासरत बालिकाओं से बातचीत कर उनको खेलकूद, कंप्यूटर व अन्य क्रिएटिव कार्य करने के निर्देश दिए।कार्ड संस्था में 11 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग की 14 निराश्रित बालिकाओं को आश्रय दिया जा रहा है।उन्होंने निराश्रित महिला कर्मशाला खड़कोट जाकर महिलाओं का हाल जाना। प्रभारी अधीक्षक कर्मशाला रविंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान में कर्मशाला में सात महिलाएं रहती है जो विभिन्न मानसिक तनाव से अस्वस्थ्य हैं। अपर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधीक्षक को सभी महिलाओं का नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कर...