जौनपुर, मार्च 6 -- शाहगंज। एडीआरएम वाराणसी लालजी चौधरी ने बुधवार को शाहगंज रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित भवन समेत अन्य हो रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने मातहतों को दिशा निर्देश दिए। एडीआरएम मातहतों के साथ दोपहर में अपने सैलून से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने रनिंग रूम, भोजनालय, आरपीएफ बैरक, स्टेशन पर साफ-सफाई, कैंटीन समेत स्टेशन पर हो रहे भवन निर्माण व रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर डीएमई दीपक वार्ष्णेय, एईई अशोक कुमार यादव, टीआई नवीन कुमार राय, स्टेशन अधीक्षक बी के यादव, आरपीएफ निरीक्षक सुनील दिवाकर, प्रभु नरायन सिंह, सीएलआई पीके रजक, लालमन यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.