नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारत में लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में अपनी अलग पहचान रखने वाली Isuzu V-Cross अब नए अवतार में आ गई है। कंपनी ने 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 25.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नई V-Cross में बड़े मैकेनिकल बदलाव तो नहीं हुए, लेकिन डिजाइन और फीचर्स में जरूरी अपडेट देकर इसे और आकर्षक बनाया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- देश ही नहीं विदेश में भी बजा इस मारुति SUV का डंका, कीमत Rs.7 लाख से कमअब हर वैरिएंट होगा 4x4 सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब V-Cross में 4-व्हील ड्राइव (4WD) ऑटो-लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ स्टैंडर्ड मिलेगा, यानी अब हर खरीदार को असली ऑफ-रोड क्षमता मिलेगी। कंपनी ने 4x2 वर्जन को बंद कर दिया है, जिससे साफ है कि Isuzu इसे एक हार्डकोर एडवेंचर व्हीकल के रू...