बोकारो, मई 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो में दो-दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। रविवार देरशाम तक चले इस अनूठे कैम्प में विद्यालय की कक्षा चार से आठ तक के लगभग 300 विद्यार्थियों ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि विभिन्न साहसिक स्पर्धाओं में जमकर अपनी प्रतिभा का परिचय भी दिया। विभिन्न समूहों में छात्र-छात्राओं ने कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में रस्सी पर चलने, पहाड़ों और पेड़ों पर रस्सी के सहारे चढ़ने, रस्साकशी, तीरंदाजी, जालियों पर चलने जैसी गतिविधियों में उमंग के साथ भाग लिया। प्राचार्य डॉ ए एस गंगवार ने फीता काटकर व तीर-धनुष से निशाना साधकर इस कैंप का विधिवत उद्घाटन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.