नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नंबर :: -2035 तक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कस्टम ड्यूटी पर दी गई छूट क्रॉसर :: -सोडियम एंटीमोनेट के आयात पर छूट से सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा -परमाणु ऊर्जा, बैटरी आधारित ऊर्जा प्रणाली पर भी बजट में खास ध्यान नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में गैर जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। परमाणु ऊर्जा, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और सोडियम एंटीमोनेट के लिए सीमा शुल्क में 2035 तक छूट दी गई है। वित्त मंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'सोलर ग्लास' के निर्माण में प्रयोग किए जाने वाले सोडियम एंटीमोनेट के आयात पर मूल सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी। इससे देश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसी तरह सीतारमण ने परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ...