बलरामपुर, अप्रैल 15 -- उतरौला, बलरामपुर। क्षेत्र में एटीएस और एटीएस की बढ़ती सक्रियता के चलते लोगों में किसी बड़े खुलासे की उम्मीद बढ़ी है। मंगलवार को दूसरी बार दोनों दस्तों की आमद के बाद आस-पास के लोगों की निगाहें इनकी गतिविधियों पर लगी रही। मंगलवार को एटीएस के प्रभारी संतोष सिंह ने एक दलित महिला से दुराचार के दर्ज मामले में आरोपी छांगुर बाबा के मधपुर स्थित आवास की गहन जांच की। टीम दुराचार पीड़िता को अपने साथ लेकर घर में गयी और उससे घटना वाले कमरे की जानकारी ली। पीड़िता ने 2023 में उसके साथ दुष्कर्म होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस में सुनवाई न होने पर उसने सिविल कोर्ट की शरण ली थी। लेकिन यहां से भी न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों से न्याय की फरियाद की थी। एटीएस के निरीक्षक संतोष सिंह ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक अ...