गोरखपुर, अगस्त 29 -- घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. व्यास कुशवाहा से साइबर जालसाजी की कोशिश की गई। जालसाजों की बात डरे अधीक्षक ने फोन बंद कर थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन पर एक नबंर से कॉल आई और फिर मैसेज भी आया। इसमें एक पत्रक भेजा गया। फोन करने वाले ने कहा कि एटीएस अधिकारी पुणे से बोल रहा हूं। आप जांच में आतंकवादी गतिविधियों में शमिल पाए गए हैं। अपनी पहचान का प्रमाण दीजिए। इसपर हमने व्हाट्सएप पर पैनकार्ड की फोटो भेजी। उसके बाद जालसाज खाते की डिटेल मांगने लगा। तब हमें जालसाजी की आशंका हुई। इसके बाद फोन काटकर बंद कर दिया। अधीक्षक ने तत्काल थाने पर तहरीर दी। एसओ महेश चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.