एटा, फरवरी 11 -- आरबीआई ने 9 से 13 फरवरी 2026 तक मनाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह में एडीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित एटीएम वैन लोगों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेनदेन, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान करेगी। वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड पवन कुमार, जिला सहकारी बैंक एटा सचिव मुकेश चंद, एलडीएम विजय मैथानी उपस्थित रहे। इन्होंने बताया कि यह एटीएम वैन ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देगी। वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में सहायक होगी। यह पहल भारतीय रिज़र्व बैंक के वित्तीय साक्षरता अभियान के उद्देश्यों को ज़मीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...