समस्तीपुर, फरवरी 11 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र में केनरा बैंक के एटीएम से एक शिक्षिका के खाते से 32 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर निकासी कर ली गयी। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला अंतर्गत राजातालाब थाना क्षेत्र के जयापुर निवासी अनीता, जो वर्तमान में वारिसनगर थाना क्षेत्र के छतनेश्वर टारा टोल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं, बाजार समिति मुक्तापुर स्थित केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि एटीएम कक्ष में एक अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद था। उसने उन्हें एटीएम कार्ड लगाकर मोबाइल नंबर दर्ज कर रसीद निकालने की बात कही। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड निकालकर कथित रूप से दूसरा कार्ड लगा दिया। कुछ देर बाद जब वह एटीएम से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.