गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसबीआई एटीएम से केश ट्रे में सेलोटैप लगाकर रुपए उड़ाते एक अपराधी को रंगेहाथ पकड़ा गया है। हालांकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। पकड़े गये युवक को मुफस्सिल पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस का कहना है मामले में तफ्तीश चल रही है। पकड़ा गया अपराधी धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के खास सिजुआ दलाहीटांड़ निवासी अमन कुमार रवानी पिता गुड्डू रवानी है। वहीं भागने में सफल रहे अपराधियों में खास सिजुआ दलाहीटांड़ निवासी छोटू रवानी एवं अन्य दो शामिल हैं। दरअसल, चार शातिर बदमाशों ने बिरसा चौक स्थित एसबीआई एटीएम में डमी कैश ट्रे लगाकर चोरी की योजना बनायी थी। मामला तब खुला जब पटले नगर निवासी उमाकांत वाजपेई पैसा निकालने...