बिहारशरीफ, मई 31 -- एटीएम मशीन में फंसा कार्ड तो खाता से गायब हुआ 19 हजार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एटीएम मशीन में रुपया निकासी के दौरान एटीएम कार्ड फंसा और युवक बैंक में शिकायत करने गया। इस बीच उसका एटीएम कार्ड भी गायब हो गया और खाता से 19300 रुपया की निकासी भी हो गई। ठगी का शिकार हुआ युवक बरमा गांव का मनोहर कुमार है। वह अपनी मां के एटीएम कार्ड से शहर के गिरहिंडा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपया निकासी करने आया था। युवक द्वारा इस संबंध में साइबर थाना में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने बताया कि रुपया निकासी के दौरान एटीएम मशीन में ही कार्ड फंस गया। काफी प्रयास के बाद जब नहीं निकला तो खांडपर की बैंक शाखा में शिकायत करने गया। बैंककर्मी के साथ जब एटीएम के पास पहुंचा तो मशीन में एटीएम कार्ड नहीं था और खाता से 19300 रुपया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.