बागपत, अप्रैल 27 -- एटीएम में डालने के लिए लाए गए 5.26 करोड़ रुपये का गबन करने वाले कई आरोपी अभी भी फरार चले आ रहे है। पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाल रही है, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पा रहे है। अब मुख्य आरोपी के फरार पिता और भाई ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी दाखिल की है, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। सीएमएस कंपनी के कर्मचारी गौरव तोमर निवासी गांव आरिफपुर खेड़ी और राकी मलिक निवासी ग्राम लिसाढ़ (शामली) ने एटीएम में नगदी डालने के बहाने 5.26 करोड़ रुपये का गबन किया था। आरोपियों को चंडीगढ़ डीसीसी की टीम ने मिलीभगत कर दोनों को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी पोल खुलने पर डीसीसी प्रभारी इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश और सीनियर कांस्टेबल समुंदर के अलावा मनीष निवासी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.