औरंगाबाद, फरवरी 14 -- ग्राहक के खाता से 34500 रुपए की हुई अवैध निकासी, एटीएम मशीन में कार्ड फंसा एटीएम केन्द्र में लिखे गए गार्ड के मोबाइल नंबर पर की थी बात औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एटीएम केंद्र में कार्ड फंसने के बाद साइबर अपराधियों ने 34500 रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस मामले में शनिवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। सदर प्रखंड के फेसर थाना के दरियापुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव ने बताया है कि वह 8 फरवरी को शाम में नगर थाना के समीप स्थित एल. सिंह टावर स्थित पीएनबी एटीएम मशीन से निकासी करने गए थे। उन्होंने अपने बैंक खाता से पांच हजार रुपए की निकासी की। निकासी के बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी कार्ड नहीं निकल पाया। यहां से उन्होंने एक संपर्क नंबर 8757068156 मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.