एटा, जनवरी 2 -- शहर में जर्जर हो चुकी पाइप लाइन लीकेज के मामले में सर्दियों के दिनों में सबसे अधिक बढ़ जाते हैं। पानी का प्रयोग कम होने पर प्रेशर बढ़ने से पाइप फट जाते हैं। एक महीने में 25 से 30 स्थानों पर टूट जाती है। गनीगम यह रहती है कि इन्हें समय रहते सही कर दिया जाता है। शहर में करीब 100 किमी की पाइन लाइन बिछी हुई है। इसमें आए दिन कहीं ना कहीं पर पानी लीक होता रहा है। पाइल लाइन लींक होने से सड़क पर पानी भरने के अलावा में उसमें गंदगी जाने की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर तो नालियों के बीच से पाइप लाइन निकल रही है। इससे उमसें में गंदगी जाने की आशंका है। एटा में पानी की पाइक लाइन करीब 30 वर्ष से अधिक पुरानी बताई जा रही है। इससे पाइप पूरे तरह से जर्जर हो चुके है। इन दिनों में जैसे ही ओवर हैंड टैंकों से पानी छोड़ा जाता है वैसे ही प्रेशर...