एटा, जुलाई 9 -- प्रभारी मंत्री संदीप सिंह कहा कि आज उत्तर प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम 2.0 की थीम पर कुल 37 करोड़ पेड़ लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने इतनी अधिक संख्या में एक ही दिन में पौधारोपण करते हुए गिनीज बुक में अपना रिकार्ड दर्ज किया। पेड़ों की महत्वता को हमें समझना होगा। सिर्फ पेड़ लगाने से काम नहीं चलेगा, इनकी सुरक्षा एवं इनका पोषण भी महत्वपूर्ण है। बुधवार को जीटी रोड पर पौधारोपण के बाद मौजूद लोगों को संबोंधित करते हुए कहा कि बिना पेड़ों के हम जीवित नहीं रह सकते, पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। इससे हम श्वास लेते हैं। बुधवार को वृक्षारोपण महाअभियान के दौरान 28 लाख से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। हम सभी को चाहिए कि आज एक पेड़ अवश्य लगाएं और वृक्षों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। एक पेड़ मां के नाम अभियान एक भावनात्मक पहल है, जो हमें प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.