एटा, जनवरी 4 -- एटा। जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर लगातार जारी है। रविवार को पांचवे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह तक घने कोहरे और दोपहर से चली बर्फीली हवाओं ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। आलम यह बना रहा कि इंसान तो क्या पशु-पक्षी भी इस गलन भरी सर्दी से बेहाल बने रहे। रविवार को 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाओं के कारण शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 20 डिग्री नीचे गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से दिन में भी रात जैसी ठंड का अहसास होता रहा। लोग दिनभर अलाव और ब्लोअर के सामने बैठे रहने के साथ गर्म कपड़ों दुबके रहे। जिले में लगातार पांचवे दिन भी धूप न निकलने और अत्यधिक ठंड बनी रहने के कारण दुधारू पशुओं, विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.