एटा, जनवरी 3 -- जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को लगातार चौथे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे समूचा जिला ठिठुरन की चपेट में रहा। बर्फीली हवाओं और दिनभर छाए बादलों के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन द्वारा अलाव के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हाड़ कंपाने वाली इस ठंड के आगे वे नाकाफी साबित हो रहे हैं। शनिवार सुबह से ही जिले में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। दोपहर के समय भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बादलों की ओट में छिपे सूरज के कारण धूप की एक किरण भी धरती पर नहीं पहुंच सकी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.