रामगढ़, मई 8 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की बैठक बरका-सयाल क्षेत्रीय कार्यालय सयाल में हुई। इसमें मुख्य रूप से बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा मौजूद थे। बैठक में उरीमारी परियोजना शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अनिल राम, सचिव विनोद कुमार सिंह, सह सचिव सन्नी कुमार, रितेश पॉल, बिंदेश्वर प्रसाद, गोकुल प्रसाद, संगठन मंत्री महेश राम, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद मेहता व सह कोषाध्यक्ष विनोद सिन्हा को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में हरी गंझू, जीतन महतो, अंजय कुमार सिंह, सुनील कुमार आदि को रखा गया है। बैठक के दौरान कहा गया कि बरका-सयाल प्रक्षेत्र में कोयला मजदूरों की हाजिरी बॉयोमीट्रिक से बनती है। इसमें बहुत सारी खामियां है। इसका विरोध किया गया है। कहा गया कि इसको प्रबंधन दूर करे और व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.