कुशीनगर, जनवरी 10 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। किर्गिस्तान में फंसा जिले के बरडीहा पिपरैचा निवासी शिवा सिंह रविवार को मुंबई पहुंच जाएगा। उसे विदेश भेजने वाले गोरखपुर के एजेंट ने खुद शनिवार को फोन कर यह जानकारी दी। एजेंट ने इसके बाद उसे एक वापसी की टिकट भी भेजा। एजेंट के कहने पर कंपनी के जिम्मेदारों ने शिवा को रात में अलमाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा भी दिया। रात डेढ़ बजे के आसपास उसकी मुंबई के लिए उड़ान हुई। परिवार की माली हालत सुधारने के लिए बीते 14 दिसंबर को हाटा कोतवाली के बरडीहा पिपरैचा निवासी शिवा सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह विदेश गया था। दो दिन पहले उसने किर्गिस्तान से एक वीडियो वायरल कर बताया कि वह वहां फंस गया है। गोरखपुर के सिंघड़िया स्थित एक विदेश भेजने वाली संस्था के एजेंट ने उसके साथ बड़ा धोखा किया है। उसने अपना पासपोर्ट रशिया म...