बागेश्वर, फरवरी 24 -- बागेश्वर। शिक्षा निदेशक और मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल अधिकारी एसोसिएशन का गुस्सा बरकररा है। नाराज कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। सरकार से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारी मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रायपुर व विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा व उनके साथियों ने शिक्षा निदेशक व मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के साथ अभद्रता की। इसके बाद गाली-गलौज कर मारपीट की। इस हमले में अधिकारी लहूलुहान हो गए। जब कर्मचारी अपने कार्यालय में सुरक्षित नहीं है तो ऐसे कार्यालयों में बैठने का कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.