बोकारो, मई 13 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग जैनामोड़ के परिसर में सोमवार को अंतराष्द्रीय नर्स दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले नर्सिंग पेशेवरों के योगदान को सम्मानित किया गया। प्राचार्या नितिन फिलिप ने अपने स्वागत भाषण में नर्सिंग पेशे की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि नर्स केवल रोगी की देखभाल नहीं करती, बल्कि वह आशा, धैर्य और ममता की जीवंत प्रतिमूर्ति होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक ज़ाकि अर्फिन ने अपने संबोधन में कहा कि नर्स न केवल एक चिकित्सकीय सहयोगी है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की अग्रदूत भी है। इसके पूर्व सभी ने नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जीवनगाथा पर प्रकाश डाले। कार्यक्रम का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.