रुडकी, अप्रैल 4 -- रुड़की रोडवेज में एससी-एसटी श्रमिक संघ की ओर आठ अप्रैल को कार्य बहिष्कार की घोषणा के बाद एजीएम ने इसे रोकने की अपील की है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को सात अप्रैल को वार्ता के लिए बुलाया है। रुड़की रोडवेज में एजीएम केके मल्हौत्रा ने विगत महीने रोडवेज के नियमित परिचालक हरि निवास को निलंबित कर दिया था। उसपर आरोप था कि परिचालक ने अवकाश के दिन सर्विस के लिए गई बस को वापस लाते समय सवारियां बैठाकर ला रहा था। इस मामले में एससी एसटी श्रमिक संघ ने इस निलंबन को गलत करार दिया था। निलंबन वापस लेने को लेकर एजीएम से वार्ता विफल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.