हरिद्वार, जुलाई 5 -- हरिद्वार। एचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में मुस्कान फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय नि:शुल्क शिविर में छात्रों और स्टाफ के नेत्रों की जांच की गई। फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा मलिक ने निदेशक सिद्धार्थ, प्रधानाचार्य श्यामल सरकार और शिक्षिका वाणी का आभार व्यक्त किया। साथ ही डॉ. स्वीकृति को धन्यवाद दिया। लविशा, ओजस्वी, विकास, अमन, ईशान, कनव और हार्दिक के योगदान की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...