देवघर, मार्च 17 -- देवघर। देवघर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 17 मार्च से होने वाले झारखंड सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट (एलिट ग्रुप ) एचपी बोधनवाला ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया था। चयनित टीम 17 मार्च सोमवार को मैच खेलने के लिए रांची जा रही है। देवघर की टीम सोमवार सुबह 5 बजे दुमका रांची इंटरसिटी ट्रेन से रांची के लिए रवाना होगी। देवघर सीनियर टीम में कुल 17 सदस्यों का चयन किया गया है। इस टीम में कप्तान के रूप में परवेज शेख को नियुक्त किया गया है। देवघर के 17 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम में परवेज़ शेख़ (कप्तान),सौरभ कुमार शेखर,भास्कर चौधरी, गौरव झा, राहुल चौधरी, देव कुमार, राघव शरणं, आर्यन, सत्या जगत, सुमन भारद्वाज, कुमार सन्नी, मुकेश कुमार, संजीव झा, कुमार सुमित, हितेश दुबे, मोहम्मद ताहिर एवं शमशाद शामिल हैं। इस बात की जानकारी देते हुए देवघर...