किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज. संवाददाता गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे गंभीर और जानलेवा कैंसरों में शामिल है, लेकिन सही उम्र में की गई रोकथाम इसे पूरी तरह रोके जाने योग्य बना देती है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार एचपीवी टीकाकरण इस दिशा में सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। इसी उद्देश्य से किशनगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान को व्यापक और योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। विद्यालय और समुदाय आधारित टीकाकरण से बढ़ रही पहुंच जिले के सभी प्रखंडों में विद्यालय आधारित सत्रों के साथ-साथ समुदाय स्तर पर विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीका का दोनों डोज निर्धारित समय पर...