आरा, फरवरी 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के हरप्रसाद दास जैन महाविद्यालय में शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को नवनियुक्त शिक्षकों का अभिनंदन सह सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर नवनियुक्त 30 शिक्षकों का अभिनंदन और सेवानिवृत्त छह शिक्षकों का सम्मान किया गया। अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार ने की। मंच संचालन सचिव डॉ संजय कुमार चौबे और डॉ माधवी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। डॉ तबस्सुम बानो ने अतिथियों का वाचिक स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. थे। समारोह के उद्घाटन के बाद नवनियुक्त सहायक प्रोफेसरों को क्रमशः प्रतीक चिन्ह, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया। नये शिक्षकों ने अपने अनुभव को साझा किया। कुल 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों में से छह ही उपस्थित हो सके थे। सेवानिवृत्त शिक्षकों प्रो अ...