बहराइच, जून 16 -- पयागपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकरौरा में सोमवार को हाई टेंशन लाइन गिर गई। करंट की चपेट में आने से सात गोवंशों की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। ग्रामीणों ने सुबह ही घटना की सूचना विद्युत विभाग को दिया, किंतु दोपहर तक कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसका नतीजा रहा कि एक-एक कर सात गोवंश मौत के मुंह चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन क्षेत्र में हो रही हैं। तार गिरने व अन्य फाल्ट आने पर कर्मचारियों को सूचित किया जाता है, लेकिन कर्मचारी अनसुना कर देते हैं। इसकी वजह से कभी-कभी बड़ा नुकसान हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.