हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता बिठौरिया, बिष्टधड़ा और शिव शक्ति फेज-3 कॉलोनी की महिलाओं ने 13 फीट की सड़क के ऊपर से एचटी लाइन बिछाने के विरोध में रविवार को पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों के साथ धरना दिया। महिलाओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर तानाशाही, दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है। धरने के दौरान महिलाओं ने कहा कि वार्ड-47 के एक जनप्रतिनिधि ने झूठ बोलकर पोल डलवाए और बाद में हाथ खड़े कर दिए। वहीं एक अन्य जनप्रतिनिधि पर भी महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाया। फौजी भुवन पहाड़ी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों के दबाव में कमिश्नर दीपक रावत को गलत रिपोर्ट दी। महिलाओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.