मेरठ, फरवरी 1 -- सरधना। रार्धना गांव के जंगल में ईख छिलाई का कार्य कर रहे बी फार्मा के छात्र की हाईटेंशन लाइन की तार की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि युवक का ममेरा भाई करंट के झटके लगने से झुलस गया। हादसे के विरोध में परिजनों तथा ग्रामीणों ने भामौरी बिजलीघर पर हंगामा किया। परिजनों ने सरकारी नौकरी, 50 लाख मुआवजा व मृतक का घर बनवाने की मांग रखी। पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। आश्वासन पर लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया। रार्धना निवासी 22 वर्षीय अमन पुत्र ज्ञान सिंह अपने छोटे भाई सागर व मामा के बेटे अंश के साथ खेत पर गया था। अमन गन्ने की छिलाई करने लगा। इसी बीच पास स्थित नलकूप पर लग...