पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। किशोरी में पाए गए वायरल मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस (एचएसवी वन) का मेडिकल कॉलेज में सफलतम इलाज कर मरीज को छह दिन बाद छुट्टी दे दी गई। इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर मेडिकल कॉलेज के नाम के साथ जुड़ गया। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय, पीलीभीत के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में चिकित्सकों की टीम ने 16 वर्षीय किशोरी में पाए गए वायरल मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस (एचएसवी-1) का इलाज किया। मरीज को सीएचसी में सिरदर्द एवं उल्टी की शिकायत के साथ उपचार दिया गया था पर उनकी चेतना में कमी को भांप कर मेडिकल कॉलेज में उपचार दिया गया। तेजी से बिगड़ी हालत के बाद आपातकालीन इंट्यूबेशन कर वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। छह दिन यांत्रिक वेंटिलेशन पर रहने के बाद चिकित्सकों ने जांचों क...