गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानेसर के औद्योगिक सेक्टरों में जर्जर सड़कों से परेशान उद्यमियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने सेक्टरों की 15 से अधिक टूटी सड़कों की मरम्मत का फैसला किया है। इस काम के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि ग्रैप खत्म होने के बाद दो महीनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मानेसर नगर निगम गठन होने से पहले एचएसआईआईडीसी ही मानेसर में एक से आठ सेक्टरों के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, ग्रीन बेल्ट आदि की देखभाल कर रहा था। दिसंबर 2020 में मानेसर नगर निगम (एमसीएम) बनने के बाद से करीब 5000 एकड़ में फैले आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र का रखरखाव की जिम्मेदारी निगम के पास चली गई...