किशनगंज, फरवरी 2 -- एचएम समेत कई शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देशकिशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के निरीक्षण में शिक्षा विभाग के व्यवस्था की पोल खुल गयी। कुछ स्कूलों में जहां प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक गायब मिले। वहीं कुछ स्कूलों में व्यवस्था गड़बड़ पायी गयी। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव ने डीईओ को शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण के क्रम में कोचाधामन के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा, के प्रधानाध्यापक गायब मिले। एचएम पर विभागीय कार्रवाई व सभी शिक्षकों का वेतन बंद करने क निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय डेरामारी स्टेट के निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन की स्थिति ठीक पाई गई। परन्तु मध्याह्न भोजन सही नहीं था। संबंधित रसोईया का वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया।...