बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नौतन प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कठैया में प्रधानाध्यापक पद के प्रभार को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने अपने फैसले को तीन दिनों के अंदर बदल दिया है। पहले संत कुमार राव को प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया, फिर आदेश बदलकर नीति एंथोनी को जिम्मेदारी दे दी गई। शिक्षा विभाग के डीईओ द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि मंत्री के आप्त सचिव और नियोजित शिक्षक संत कुमार राव से प्राप्त पदस्थापन विवरणी के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नामित किया गया था। साथ ही संत कुमार राव को शैक्षणिक व वित्तीय कार्यों का प्रभार सौंपा गया और नीति एंथोनी को 24 घंटे में चार्ज सौंपने का निर्देश दिया गया था। लेकिन आदेश जारी होने के मात्र तीन दिनों बाद विभाग ने एकबार फिर अपने आदेश को वापस ले लिया गया। नवीनतम प...