रांची, अगस्त 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के सप्लाई श्रमिकों का 50 दिनों से चल रहा आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। प्रबंधन और सप्लाई श्रमिकों के बीच हुई वार्ता के बाद सभी मांगों पर सहमति बन गयी। इसके बाद एचईसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। सप्लाई श्रमिकों ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में वार्ता की। सप्लाई श्रमिकों के अनुसार बिना आउटोसर्सिंग कंपनी का फॉर्म भरे ही प्लांटों में जाने पर सहमति बनी है। उनके काम में कांट्रैक्टर का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। सप्लाई श्रमिकों का मासिक वेतन भुगतान होगा। सितंबर 2023 से जनवरी 2024 के बकाए वेतन के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जब तक सप्लाई श्रमिक काम पर रहेंगे, उनसे क्वार्टर खाली नहीं कराया जाएगा। जो कर्मचारी काम नहीं करना चाहते हैं, वह फाइनल सेटलमेंट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.