रांची, जुलाई 31 -- रांची, संवाददाता। एचईसी सप्लाई मजदूरों का आंदोलन 31वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। प्रबंधन द्वारा तय समय पर नामित प्रतिनिधियों को छोड़कर नए लोगों से वार्ता की जानकारी देने से कर्मचारियों में रोष फैल गया। समिति सदस्यों ने कहा कि प्रबंधन आंदोलन को दबाने के लिए ऐसे लोगों को वार्ता में बुला रहा है, जिन्हें आसानी से गुमराह किया जा सके। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह गोलबंद हैं और समिति जो तय करेगी, वही मान्य होगा। आंदोलन में प्रमुख रूप से रंथू लोहरा, मनोज पाठक, राजेश शर्मा, मोइन अंसारी, शारदा देवी, वाई त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, रोहित पांडेय, विकास शाहदेव, प्रेमलाल शाहदेव आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...