रांची, सितम्बर 21 -- रांची, संवाददाता। एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने प्रबंधन से दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को वेतन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 25 महीने से वेतन बकाया होने के बावजूद कर्मचारी पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उत्पादन बढ़ा है और डिस्पैच भी हो रहे हैं, फिर भी प्रबंधन वेतन भुगतान में लापरवाही बरत रहा है। शनि सिंह ने स्पष्ट किया कि नए ऑर्डर और पैसा लाना प्रबंधन का दायित्व है, मजदूरों का नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि मजदूरों के हक और सुविधाएं काटकर कंपनी आगे नहीं बढ़ सकती। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि वे एचईसी का मुद्दा प्रधानमंत्री के समक्ष रखें। शनि सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार मदद नहीं करती है, तो झारखंड सरकार को एचईसी का टेकओवर करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.