रांची, सितम्बर 30 -- रांची, संवाददाता। एचईसी के सेक्टर दो शालीमार बाजार धुर्वा में विजयादशमी पर रावण दहन समारोह होगा। समिति के मुख्य संरक्षक आलोक दूबे ने कहा कि 1968 से चली आ रही परंपरा केवल प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रावण का 55 और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है। दहन से पहले आकाशी आतिशबाजी होगी। महिलाओं की सुरक्षा, चलंत शौचालय तथा मेडिकल टीम की व्यवस्था भी रहेगी। समिति की ओर से दो अक्तूबर को रावण दहन का उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी करेंगे। मुख्य अतिथि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पांडेय सिंह होंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। कमेटी के मुख्य सहयोगी अभिषेक साहू ने बताया कि राज्यसभा सदस्य दीपक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.