रांची, अप्रैल 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के कर्मचारियों के तीन माह का वेतन देने और सप्लाई श्रमिकों के अनुबंध का विस्तार करने के बाद प्रबंधन अब एचईसी कामगारों के बच्चों का इलाके के निजी स्कूलों में नामांकन करने में हस्तक्षेप करेगा। प्रबंधन सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर एचईसी कर्मचारियों के बच्चों का स्कूल में नामांकन और क्लास प्रमोट करने में फीस जमा नहीं करने की स्थिति में भी नामांकन लेने का निर्देश देगा। इसके लिए स्कूलों को नोटिस भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक की जाएगी। स्कूलों में अभी नामांकन का समय चल रहा है। लेकिन, एचईसी इलाके के स्कूल कर्मचारियों के बच्चों का नामांकन नहीं कर रहे हैं। करीब 20 माह से वेतन नहीं मिलने और पहले का बकाया शुल्क जमा नहीं करने के कारण स्कूल नामांकन नहीं कर रहे हैं। इसी प्रकार आगे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.