रांची, फरवरी 12 -- रांची, संवाददाता। एचईसी क्षेत्र में बच्चों के लगातार लापता होने की घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। जेपी मार्केट निवासी 17 वर्षीय प्रिंस कुमार इसी महीने 3 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से लापता है। सूचना मिलने पर बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटू पासवान और दिलीप कुमार ने प्रिंस के परिजनों से मुलाकात की और मोहल्ले के लोगों के साथ विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव से मिलकर बच्चे की बरामदगी को लेकर की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रिंस कुमार को खोज लिया जाएगा। इस दौरान आसपास के लोग भी परिजनों के घर एकत्र हुए और एकजुटता जताई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र बच्चे को बरामद नहीं कर पाता है तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि आधार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.