रांची, मार्च 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार एचईसी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र यदि एचईसी को 250 करोड़ भी दे तो एचईसी आराम से चलेगा, लेकिन केंद्र सरकार की इच्छाशक्ति नहीं रहने के कारण एचईसी गंभीर दौर से गुजर रहा है। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महासचिव लीलाधर सिंह ने सोमवार को यूनियन कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह कहा। बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और कामगार समन्वय स्थापित कर उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सही सामंजस्य से काम किया जाए तो बगैर केंद्र की सहायता के भी एचईसी को चलाया जा सकता है। प्रंबधन से उन्होंने ईद और सरहुल के पूर्व वेतन भुगतान करने की मांग की। ठेका श्रमिकों के लिए ईएसआई स्कीम चालू करने की मांग की। ठेका श्रमिक यदि क्वार्टर वापस करना चाहें तो क्वार्टर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.