रांची, अगस्त 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के सप्लाई श्रमिकों का आंदोलन समाप्त होने के बाद उत्पादन की रफ्तार बढ़ने लगी है। उत्पादन के साथ डिस्पैच भी तेजी से करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। एक-दो दिन में 100 करोड़ के उपकरणों का डिस्पैच शुरू होगा। साथ ही एचईसी के पास मौजूद करीब 800 करोड़ के कार्यादेशों पर भी काम तेजी से शुरू हो पाएगा। एचईसी के सप्लाई श्रमिक उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सप्लाई श्रमिकों की संख्या स्थायी कर्मचारियों से अधिक है। इसरो के प्रोजेक्ट में भी सप्लाई श्रमिक काम करते हैं। आंदोलन के कारण पिछले माह 10 करोड़ का डिस्पैच नहीं हो सका था। डिस्पैच में तेजी आने के बाद एचईसी को विभिन्न प्रतिष्ठानों से पैसे भी मिलेंगे, जिससे एचईसी को वेतन भुगतान में दिक्कत नहीं होगी। सप्लाई श्रमिकों को एक माह का वेतन भुगतान भ...