रांची, जून 18 -- रांची। एचईसी के आठ सप्लाई श्रमिकों को ग्रेच्युटी के भुगतान का आदेश क्षेत्रीय श्रमायुक्त ने दिया है। सभी श्रमिकों को सेवानिवृत्ति की तिथि से ग्रेच्युटी की राशि पर 7.1 फीसदी ब्याज के साथ भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। श्रमायुक्त के इस आदेश का हटिया मजदूर यूनियन ने स्वागत किया है। यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा है कि एचईसी सप्लाई श्रमिक ग्रेच्युटी के हकदार हैं। सभी सप्लाई श्रमिकों को इसका लाभ दिलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...