रांची, मार्च 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने एचईसी के कामगारों से कहा है कि वह शांतिपूर्वक उत्पादन बढ़ाएं। किसी प्रकार की शांति भंग होने पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। केंद्र सरकार से एचईसी को फिलहाल कोई सहयोग नहीं मिलने वाला है। वह बुधवार को यूनियन कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ यूनियन प्रबंधन से कामगारों का हिसाब पूरा करने की मांग कर रहे हैं, यह उचित नहीं होगा। क्योंकि कई कारखाने ऐसे हैं जिन्हें बंद कर दिया गया, लेकिन कामगारों का बकाया का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। उन्होंने सभी से धैर्य रखने को कहा। बैठक में राजेंद्र कांत महतो को यूनियन का उपाध्यक्ष और खुर्शीद आलम को एचएमटीपी का सचिव बनाया गया। बैठक में राणा प्रताप सिंह, भोला साव, धनंजय श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.