रांची, जून 13 -- रांची । संवाददाता हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने एचईसी कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि से लोन की सुविधा बहाल करने की मांग की है, जिसे पिछले छह माह से बंद कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने एचईसी प्रबंधन द्वारा स्वैच्छिक भविष्य निधि (वीपीएफ) की वापसी को लेकर जारी आदेश की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक की गई वीपीएफ कटौतियों की वापसी अब तक नहीं की गई है, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने सवाल किया कि आदेश के बावजूद भुगतान क्यों नहीं हुआ। उन्होने कहा कि दोषी वित्त विभाग है या कार्मिक विभाग। श्री सिंह ने चेताया कि इस तरह की लापरवाही औद्योगिक अशांति को जन्म दे सकती है। यूनियन ने जल्द निदेशक (कार्मिक) और निदेशक (वित्त) से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.