रांची, अगस्त 11 -- रांची, संवाददाता। रांची में एचईसी सप्लाई कामगारों की आउटसोर्सिंग के खिलाफ आंदोलन सोमवार को 42वें दिन भी जारी रहा। नेहरु पार्क से जुलूस निकालकर मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन व सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन ने नए टेंडर से पहले समिति से राय ली होती तो उत्पादन बाधित नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया गया कि प्रबंधन उन्हें दिहाड़ी मजदूर की तरह देखता है। 10 अगस्त को हुई कोर कमिटी बैठक में तय हुआ कि बस्तियों में जनसंपर्क अभियान चलाकर काम पर जाने वालों को वस्तुस्थिति बताई जाएगी। 15 अगस्त को मुख्यालय के सामने झंडा फहराने का कार्यक्रम होगा। रैली एवं प्रदर्शन में दिलीप सिंह, रंथू लोहरा, मनोज पाठक, राजेश शर्मा, वाई त्रिपाठी, उवैस आज़ाद, मोईन अंसारी, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, शारदा देवी, प्रेम नाथ शाहदेव, विकाश शाहदेव आदि शामिल थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.