रांची, फरवरी 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन इंटक की कार्यकारिणी की बैठक गिरीश कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। यूनियन के महामंत्री सह झारखंड प्रदेश इंटक के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह ने कहा कि एचईसी कर्मियों को फरवरी माह में वेतन मिलने कि सम्भावना है। उन्होंने बताया कि निगम के निदेशक कार्मिक, उत्पादन, और वित्त से वार्ता के बाद यह संकेत मिला है। निगम की वित्तीय स्थिति वर्तमान में ठीक नहीं है। एनटीपीसी से मिलने वाले भुगतान में तकनीकी कारण से विलम्ब हो रहा है। इसके बावजूद आपूर्ति किए गए विवादित कार्यादेश को लेकर वार्ता के जरिए बीच का रास्ता निकालने का प्रयास चल रहा है। निगम प्रबंधन कर्मियों के लिए वेतन व मानदेय भुगतान को लेकर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ठेका कामगार के ठेकेदार का टेंडर इसी माह निर्ग...