हाजीपुर, फरवरी 7 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एवं बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निर्देश पर जिले में उच्च जोखिम समूह के लोगों का मैपिंग कार्य पूरा हो गया। शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में सीडीओ डॉ.अजय लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मैपिंग कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई। डॉ.अजय लाल ने बताया कि उच्च जोखिम समूहों की मैपिंग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है,जो एचआईवी एड्स के रोकथाम के लिए उच्च जोखिम वाले समूहों का मैपिंग कराया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के प्रत्येक प्रखंड में एवं जिला मुख्यालय में उच्च जोखिम समूह के लोगों के बीच मैपिंग का कार्य किया गया। मैपिंग के रिपोर्ट राज्य को भेजा जाएगा तथा राज्य के द्वारा नार्कों को रिपोर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद वैसे समूह के बीच एचआईवी एड्स की रोकथाम ...